फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी समारोह से लाैट रहे कार सवार हुए हादसे का शिकार...डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, बच्ची की मौत; आठ घायल

Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। शादी समारोह लाैट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार गुरुवार सुबह जसवंतनगर क्षेत्र के दुडा गांव में नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विवि में उपचार दिलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 

इंद्रवीर (32) निवासी नगला पूठ गांव करहल मैनपुरी बुधवार शाम अपनी पत्नी हेमलता (30), पुत्री गौरी (12), साहिना (10), पुत्र उमंग (6), चाची रामा (35), उनकी पुत्री अनुवी, चाचा के पुत्र अखिल (12) और एक अन्य रिश्तेदार हरिराम (40) के साथ कार से गांव नागर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते समय गुरुवार सुबह करीब छह बजे कार दुडा गांव के समीप नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने साहिना को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सुबह ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने ट्राॅमा सेंटर में पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें