कलेक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन देते वकील।
- फोटो : संवाद
मैनपुरी। राजस्व अधिकारी के न्यायालय को चालू कराने के लिए कलेक्ट्रेट के वकीलों ने 24 वें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। बृहस्पतिवार को वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन दिया।
बृहस्पतिवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारी मुकदमों में पैरवी नहीं कर सके। कलेक्ट्रेट के हर कोर्ट में केवल तारीखें ही दी गईं। कार्य बहिष्कार के चलते नए मुकदमे भी दायर नहीं किए जा सके। वकीलों ने बार एसोसिएशन के सभागार से नारेबाजी करने के बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बंद किए गए राजस्व अधिकारी के न्यायालय को चालू कराने की मांग की। बताया कि आरओ कोर्ट चालू नहीं होने तक कार्य बहिष्कार रहेगा। अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव, सचिव अशोक बाबू यादव, सौरभ पांडेय, रामदेव शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी, संजय त्रिवेदी, दिनेश यादव, अवनीश सिंह, योगेश दुबे, आशू दुबे, संजीव यादव, अनिल राठौर, मुंशीलाल शाक्य मौजूद रहे।
-