फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुस्साहस...फोन नहीं उठाने पर खेतों में खींच ले गया युवक, नहीं लूट सका आबरू तो किया ऐसा काम; दहशत में दंपती

Mon, 14 Apr 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दुस्साहसिक घटना सामने आई है। महिला के फोन नहीं उठाने पर दबंग ने उसका रास्ता रोक लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने युवक का फोन नहीं उठाया तो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह से बच कर पीड़िता घर पहुंची। शनिवार की रात आरोपी ने पीड़िता व पति को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल की सुबह वह खेत से गेहूं काटने के बाद घर वापस आ रही थी। प्यास लगने पर वह रास्ते में नल से पानी पीने लगी। इस बीच आरोपी प्रशांत उर्फ धीरू वहां आया और कहने लगा कि मेरा फोन क्यों नहीं उठाती है। महिला ने कहा कि वह उसका फोन क्यों उठाएं। इतना सुनते ही आरोपी आग-बबूला हो गया गाली-गलौज करने लगा। 

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा के बाद अब दिल्ली के लिए कूच करेगी करणी सेना, सपा की मुश्किल बढ़ाने की तैयारी

 
विज्ञापन

आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। दुष्कर्म करने के लिए खींच कर खेत की ओर ले जाने लगा। किसी तरह से महिला आरोपी के चंगुल से छूटी और घर भाग गई। इस घटना के बाद बदनामी के भय से कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को जब वह खेत पर जा रही थी। तभी प्रशांत उसका भाई रवीकांत ने आकर गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें