मैनपुरी के शहर कोतवाली की हिंदपुरम कॉलोनी के रहने वाले पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार से 5 लाख रुपये की लूट में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि लूट करने वाले बदमाशों में से एक बैंक के भीतर उपभोक्ता बनकर बैठा हुआ था। उसने आधा घंटे तक रेकी की थी।