फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल के पास खुला ट्रांसफार्मर, विद्यार्थियों के लिए खतरा

विज्ञापन
शहर के आश्रम रोड पर ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते बच्चे।  - फोटो : पाठक
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आश्रम रोड स्थित एक निजी विद्यालय के पास रखा विद्युत ट्रांसफार्मर नौनिहालों के लिए खतरा बन रहा है। स्कूल आते और जाते समय बच्चे इसके पास से निकलते है, गनीमत यह है कि आज तक कोई हादसा नहीं हुआ है। शहर के निवासी नीरज प्रजापति ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्युत निगम से ट्रांसफार्मर और पैनल बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


आश्रम रोड पर एक निजी विद्यालय है, उसके पास में ही विद्युत निगम द्वारा बिजली का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया है। प्रतिदिन यहां से स्कूली बच्चों का आना-जाना रहता है। बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर और उसके खुले पैनल से बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक न तो विद्यालय प्रबंधन और न ही बिजली निगम द्वारा इस ओर कोई ध्यान दिया गया।नीरज प्रजापति ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्या की ओर विद्युत निगम का ध्यान खींचने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि
स्कूल के निकट हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर मौजूद है, इसके पैनल और कनेक्शन बिल्कुल खुले हुए हैं। छुट्टी के समय बच्चे इसके पास से निकलते हैं। रोड पर ट्रैफिक के कारण बच्चे ट्रांसफार्मर के बिल्कुल नजदीक से निकलने को मजबूर है। उन्होंने विद्युत निगम से ट्रांसफार्मर और पैनल बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कांवड़ मार्ग पर बंद कराए पैनल
मैनपुरी। विद्युत निगम ने आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्ग पर खुले विद्युत पैनल बंद कराए है। शहर के चांदेश्वर महादेव मंदिर के सामने 11केवी बॉक्स काे पॉलीथीन से ढंकवाया है। इसके अलावा अभियान चलाकर विभिन्न मार्गाें पर विद्युत बॉक्स को बंद करवाया गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डायरेक्टर टेक्निकल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को सावन माह में कांवड़ यात्रा मार्ग पर विद्युत पोल पर पॉलीथीन लगवाने, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने और जर्जर बिजली के चारों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रा मार्ग पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और फॉल्ट की तुरंत मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें