फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध हरीसिंहपुर निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।कस्बा के हरीसिंहपुर निवासी बॉबी (38) का पत्नी सुषमा से बुधवार को विवाद हो गया। सुषमा ने अपने मायके वीरपुर कला थाना एलाऊ को बताया, तो पिता मुन्नू सिंह अन्य परिजन के साथ पुत्री को घर ले जाने के लिए आ गए। उन्होंने बॉबी को भला बुरा कहा और सुषमा को साथ ले गए। पत्नी के जाने के बाद बॉबी ने खाना भी नही खाया और गुमसुम हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसने कमरा बंद कर छत में लगे कुंडे में दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर परिजन ने दरवाजा तोड़कर बॉबी को नीचे उतारा। सीएचसी ले गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सूचना नही दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें