फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्ध किसान पर छुट्टा सांड़ ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में शुक्रवार रात को खेत से लौट रहे वृद्ध किसान पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। घायल वृद्ध को परिजन अस्पताल ले गए, वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी 83 वर्षीय किसान जयपाल सिंह खाना खाने के बाद रात के समय खेत की ओर जाते थे, शुक्रवार को भी वह खाना खाकर खेत पर लगे सबमर्सिबल पर गए थे। रात करीब 9 बजे जब वह वापस घर की ओर लौट रहे थे, तभी एक खेत से भाग कर निकले छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया, वृद्ध सांड़ के अचानक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, गंभीर हालत में वृद्ध को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद घर में मातम छाया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें