फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिंटर का हिस्सा कमरे में बैठी महिलाओं पर गिरा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव धौरासी में बुधवार की देर शाम एक मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे का कुछ लिंटर जगह छोड़ कर नीचे बैठी महिलाओं पर गिर गया। मलबा की चपेट में आकर जेठानी की मौत हो गई, वहीं देवरानी सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव धौरासी निवासी सत्य नारायण की बहन की अप्रैल में शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, बुधवार की देर रात सत्यनारायण की पत्नी सरिता (30) अपनी देवरानी नेहा, ननद वंदना और तृप्ति के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में बैठी थीं। तभी कमरे के एक हिस्से का लिंटर जगह छोड़ गया और मलबा नीचे बैठी महिलाओं पर आ गिरा। महिलाओं की चीखपुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। लिंटर के मलबा की चपेट में आई चारों महिलाओं को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल ले जाने लगे, तभी रास्ते में सरिता देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। देवरानी नेहा, ननद वंदना और तृप्ति का इलाज चल रहा है। शादी वाले घर में अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ कुरावली ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। परिजन की ओर से बगैर किसी कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें