फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी पड़ी प्रेमिका से शादी: दुल्हन बनकर आई घर, पत्नी बनते ही दे दिया ऐसा गम; प्रेमी बोला- नहीं हो रहा यकीन

Fri, 14 Jul 2023 12:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रेमिका से शादी करने के बाद प्रेमी सुखी वैवाहिक जीवन के सपने देख रहा था, लेकिन पत्नी ने ऐसा कारनामा कर दिया, कि उसके होश उड़ गए। 
 
विज्ञापन
शादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव नगला गुल्ला निवासी एक युवक ने एक साल पहले अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के नौ महीने बाद ही पत्नी जेवर नकदी लेकर गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: निकाह के दो घंटे बाद दूल्हे ने बोला तीन तलाक, लड़कीवालों ने हाथ जोड़े...मिन्नतें की पर न माने लड़केवाले

दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज 

थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला गुल्ला निवासी मुकेश अलीगढ़ की रहने वाली पिंकी से बातचीत करता था। धीरे धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद मुकेश ने सितंबर 2022 में पिंकी के साथ प्रेम विवाह कर लिया। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों गांव स्थित घर में आकर रहने लगे। नौ माह तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन अचानक 22 मई 2023 को पिंकी घर में रखी जेवर नकदी आदि लेकर गायब हो गई। 

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
विज्ञापन

नहीं पता कहां गायब को गई पत्नी 

युवक को जब जानकारी हुई तो फोन किया। तब उसे फोन पर धमकी दी गई। मुकेश ने पिंकी की काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। आखिरकार मुकेश ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी की इस हरकत से उसके तो सारे सपने ही टूट गए। पत्नी ने सात जन्म तक साथ देने का वादा किया था, लेकिन वो ऐसा कदम उठाएगी उसे यकीन नहीं हो रहा है। 

ये भी पढ़ें - 'नपुंसक है पति': सुहागरात पर नहीं आया पास, 7 महीने सच छुपाने के लिए हर रात किया ऐसा काम; हकीकत कर देगी शर्मसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें