मैनपुरी के मदार दरवाजे पर स्कूलों की छुट्टी के समय अतिक्रमण और वाहनों के दबाव से रोजाना जाम लग रहा है। सोमवार को करीब एक बजे भीषण जाम में बच्चे, स्कूली वाहन और राहगीर फंस गए, जिसे स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद खुलवाया।
मैनपुरी में आश्रम और देवी रोड पर अतिक्रमण की वजह से स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। स्कूली व अन्य वाहनों की वजह से रोजाना मदार दरवाजे पर काफी देर तक जाम लग जाता है।
विज्ञापन
जाम की वजह से जहां आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वहीं बच्चों को भी काफी देर तक इसमें फंसे रहना पड़ता है। मदर दरवाजे पर कोई भी यातायात पुलिस कर्मी तैनात न होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों को ही मुश्किल से जाम खुलवाना पड़ता है। कई बार आड़े तिरछे वाहन फंसने की वजह से लोगों में विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है।
सोमवार को करीब 1 बजे जब स्कूलों की छुट्टी हुई को मदार दरवाजे पर भीषण जाम लग गया। तिराहे पर तीनों ओर से वाहन एक दूसरे के सामने फस गए और पैदल निकलने का भी रास्ता नहीं बचा। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह से वाहनों को निकलवाया और करीब आधे से 1 घंटे की बात खुल पाया और यातायात सुचारू हुआ।