फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ग्राहकों को उपलब्ध कराएं पक्का बिल: ज्वाइंट कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जीएसटी की नई दरें लागू होने के साथ ही व्यापारी ग्राहकों को पक्का बिल अवश्य दें। त्योहार पर विभाग की ओर से व्यापारियों पर कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं होगी। सभी नियम पालन सुनिश्चित करें और व्यापार के साथ ही राजस्व वृद्धि में सहयोग करें। यह बातें बुधवार को संयुक्त आयुक्त राज्य कर मैनपुरी संभाग रॉली निगम ने कार्यालय पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश के क्रम में व्यापारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। त्योहार पर मिठाई, आतिशबाजी, इलेक्ट्रोनिक्स व अन्य उत्पादों की खासी बिक्री होती है। सभी व्यापारी यह सुनिश्चित करें कि ग्राहक को पक्का बिल जरूर दें। जीएसटी की नई दरों का लाभ उठाने के लिए सभी व्यापारियों को पूरी पारदर्शिता से काम करना चाहिए। बैठक के दौरान कहा कि जिन व्यापारियों का पंजीकरण नहीं है, वह अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। इस मौके पर राधेश्याम चौधरी उपायुक्त प्रथम राज्य कर, जीनत परवीन सहायक आयुक्त, मनोज मिश्रा प्रधान सहायक, अतुल अग्रवाल, राजीव सक्सेना राज्य कर अधिकारी, अधिवक्ता प्रखर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें