फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसूता की मौत के मामले में चिकित्सक व स्टाफ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत की घटना के बाद दो महिला चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध कोतवाली में लापरवाही का केस दर्ज कराया गया है। सोमवार रात को हुई घटना के बाद परिजन ने ज्योंती रोड स्थित जय मां मैटरनिटी होम पर हंगामा किया था। इसके बाद सीएमओ ने उक्त अस्पताल को सील करा दिया था। मामला दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी सुमित सिंह ने बताया कि पत्नी पूजा को 13 अक्तूबर की दोपहर प्रसव के लिए ज्योंती रोड पुलिस चौकी के सामने जय मां मैटरनिटी होम में भर्ती कराया था। डॉ. सरोजनी और सपना ने नॉर्मल डिलीवरी की बात कहते हुए भर्ती कर लिया था। एक घंटे बाद खून की मांग करते हुए 15 हजार रुपये जमा कराए और पत्नी को कहीं से मंगाकर खून चढाया। खून चढ़ने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। जब इस बारे में डॉक्टर सरोजनी से कहा तो वह बोली नॉर्मल डिलीवरी में ऐसा ही होता है। उनसे सब्र रखने की बात कही, पत्नी की हालत में फिर भी सुधार नहीं हुआ तो फिर डॉक्टर से कहा, इस बार वह झल्ला पड़ी और फटकार लगा दी। अगले दिन सुबह पांच बजे पत्नी की मौत हो गई।
बता दें कि उक्त घटना के बाद परिजन ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया था। चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया था। पुलिस के आने पर जब परिजन अस्पताल के अंदर गए, सभी लोग भाग चुके थे। पुलिस ने पूजा का पोस्टमार्टम कराया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें