फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार की चपेट में पैरार शाहपुर के ग्रामीण, घर-घर मरीज

विज्ञापन
फोटो 11 बरनाहल के गांव पैरारशाहपुर में चारपाई पर लेटीं बुखार पीडि़त महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बरनाहल। विकासखंड क्षेत्र के गांव पैरारशाहपुर में वायरल बुखार फैल गया है। करीब 350 लोग बीमार हैं। निजी पैथोलॉजी लैब के संचालक अपनी जांच में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि कर रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग वायरल फीवर की बात कह रहा है। गांव में दहशत का माहौल है। एक महिला की मौत हो चुकी है। चार दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल रखा है। मगर, मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई मरीजों को परिजन ने आगरा, इटावा, फिरोजाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया है। विकास खंड क्षेत्र का गांव पैरारशाहपुर की आबादी करीब साढ़े चार हजार है। यहां के लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। 8 अगस्त को बुखार के कारण गांव की सोमवती की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पिछले चार दिन से गांव में बुखार पीड़ितों को राहत के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया है। गांव में ही मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं मिल रहा आराम
मरीजों को आराम नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से अधिकतर मरीज बरनाहल, करहल, सिरसागंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा आदि शहरों के अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव में सरिता, रचना, आशा देवी, रामस्वरूपी, गुड्डी देवी, जैसी सैकड़ों महिलाओं बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दवाइयां के नाम पर खाना पूरी कर रही है। ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।

मरीजों का हाल जानने पहुंचे एसीएमओ
गांव पैरारशाहपुर में बुखार के मरीजों की स्थिति की जांच उच्चाधिकारियों ने भी शुरू कर दी है। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने गांव में पहुंचकर मरीजों से बात की। उन्होंने लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। एसीएमओ ने कहा कि गांव में लग रहे शिविर में पहुंचकर उपचार लें। अफवाह से बचें। उन्होंने बताया कि गांव के लोग वायरल की चपेट में हैं।
विज्ञापन

-
गांव में गंदगी का अंबार, नहीं कराई गई फाॅगिंग
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में महीनों से सफाई कर्मी सफाई करने नहीं पहुंचा है। गांव की नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। साथ ही गलियों में कीचड़ भरा रहता है। इसकी वजह से गांव में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। इसके बाद भी ग्राम पंचायत स्तर से साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी तक नालियों और गलियों की सफाई नहीं कराई गई है। ओर ना ही फाॅगिंग कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जन प्रतिनिधि भी उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-
गांव में बुखार पीड़ितों की स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग गांव में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दे रहा है। चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि बुखार पीड़ितों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। जांच के लिए एसीएमओ को भी मौके पर भेजा था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लोग अफवाहों से बचें। गांव में एसीएमओ को भी भेजा गया था। लोगों को साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें