बेवर। कस्बा में छिबरामऊ चुंगी के पास ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के साथ शराबी ने अभद्रता की। गालीगलौज करते हुए हाथापाई भी की गई। होमगार्ड उदयवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनकी ड्यूटी इटावा रोड छिबरामऊ चुंगी पर थी। तभी एक शराबी वहां आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने गालियां देने से रोका तो वह अभद्रता करने पर उतारू हो गया। डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। होमगार्ड के साथ हुई इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शराबी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। होमगार्ड ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।