फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में नहीं थम रहा बुखार, तीन माह की मासूम ने तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो 28 जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार पीडि़तों की लगातार मौत हो रही है। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंची बुखार पीड़ित तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टर की सलाह पर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 46 मरीजों को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। 7 मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी के बाल रोग विभाग, फिजीशियन विभाग के साथ ही सर्जन विभाग में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। फिजीशियन कक्ष में 424 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खटाना निवासी प्रियांशी (3 माह) पुत्री विशाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से हालत बिगड़ने पर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित सात मरीजों को रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन

-
311 मरीजों की कराई गई जांच
बुखार और खांसी जुकाम से पीड़ित मरीजों की जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए भीड़ रही। यहां 10 से 12 बजे तक 311 मरीजों की जांच कराई गई। अधिकतर मरीज वायरल के साथ पीलिया से पीड़ित थे। फिजीशियन डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि बदले मौसम में वायरल के साथ ही पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें