फोटो 32 शहर के चांदेश्वर धाम में तलघर में संचालित कोचिंग सेंटर। संवाद
मैनपुरी। फर्रुखाबाद में तहखाने में हुई घटना के बाद भी जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। शहर में कई स्थानों पर तहखाने में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यहां भी फर्रुखाबाद जैसी घटना किसी भी समय घट सकती है।
फर्रुखाबाद में तहखाने में चल रही कोचिंग में धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी शहर में तहखाने में चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर के चांदेश्वर रोड, आवास विकास आदि मोहल्लों में तलघर में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अध्ययन करने आते हैं।