फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिस्ट्रीशीटर के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच में बृहस्पतिवार को हिस्ट्रीशीटर की ओर से किए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार भोगांव और थाना एलाऊ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार भोगांव गोरेलाल एवं थानाध्यक्ष एलाऊ के नेतृत्व में पुलिस बल सुबह रतनपुर किरकिच पहुंचा। गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पंकज की ओर से मलिखान सिंह की पैतृक भूमि पर अतिक्रमण कर दीवार खड़ी कर दी गई थी। पीड़ित मलिखान सिंह ने शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम संध्या शर्मा की ओर से टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर कब्जा हटवा दिया गया। कब्जे के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष एलाऊ ने बताया कि पंकज हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाना एलाऊ एवं जनपद कन्नौज में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें