कृषि वैज्ञानिक केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक ।
कासगंज। जिले के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त का हस्तांतरण शनिवार को किया गया। 181104 किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि भेजी गई। कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा पर सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसान सम्मान निधि से किसानों को सहारा मिलता है। भाजपा नेता डॉ. नरेश नंदन ने भी सरकार की कृषि योजनाओं को सराहा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां दीं। कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण किया गया एवं पौध वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. बृजविकास सिंह ने किया। इस दौरान डाॅ. नरेश नंदन, उप निदेशक कृषि महेंद्र सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. प्रणवीर सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. पृथ्वी पाल, उप निदेशक शोध अलीगढ़ मंडल प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।