फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लग लगाने के दौरान छात्रा को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव भरथरा में बृहस्पतिवार की शाम बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाने के दौरान 11वीं कक्षा की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई शव को गांव ले गए। वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।औंछा थाना क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी अमीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सलोनी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बृहस्पतिवार शाम को वह आंगन में बैठी पढ़ाई कर रही थी। गर्मी लगने पर वह पंखा चलाने के उठी और जैसे ही पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाया। तभी तीव्र करंट की चपेट में आ गई। छात्रा बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजन सलोनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन शव को लेकर गांव चले गए। शुक्रवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


होनहार छात्रा थी सलोनी, घर में छाया मातम
गांव भरथरा निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा सलोनी पढ़ने में बेहद होशियार थी। जिस वजह से वह शिक्षकों की भी चहेती थी। छह भाई बहनों में चौथे नंबर की सलोनी शांत स्वभाव की थी। असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें