फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवादित भूमि पर कब्र बनाने पर दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां में जीटी रोड किनारे एक जमीन पर विवाद चल रहा है। इस विवादित भूमि पर विशेष समुदाय की कब्र बनाने पर दो पक्षों में तनाव हो गया। बाद में शव को पास में ही दफन करा दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत होकर वहां से चले गए।बिछवां में जीटी रोड किनारे एक जमीन पर कई वर्षों से विशेष समुदाय के लोग मुर्दे दफनाते रहे हैं। वह जमीन कागजों में देवी थान और बंजर भूमि के नाम से दर्ज है। कई वर्ष पूर्व हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों के बीच बैठकर आम सहमति से मंदिर व मस्जिद का निर्माण हो गया था। इसी बीच एक बंजर भूमि पर गांव की ही एक महिला ने अपना दावा ठोंक कर जमीन को विवादित कर दिया।
विज्ञापन

जब कोई विशेष समुदाय व्यक्ति का इंतकाल होता है तो शव दफनाने के लिए तनाव बढ़ जाता है। शनिवार को सुबह एक कब्र खोदने पर तनाव रहा। लेकिन बाद में शव को दफना दिया गया। बिछवां निवासी अजीज फकीर का निधन होने पर विवादित भूमि के पास कब्र खोदने लगे। हिंदू पक्ष के लोगो ने पहुंचकर कब्र को रुकवा दिया। मामले पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। प्रधान प्रतिनिधि भी वहां पहुंच गए। विवादित भूमि से अलग हटकर कब्र खोदने पर फैसला हो गया। उसके बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। मुस्लिम पक्ष ने आरोप लगाया के वह शुरुआत से पूरी जमीन में अपने पूर्वजों को दफनाते आ रहे हैं। अब उन्हें रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें