फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मातमी धुनों के बीच निकाला प्याले का जुलूस

विज्ञापन
भोगांव में प्याले का जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
भोगांव। नगर में मीर साहब तफजुर्र हुसैन की ओर से फूल चुनने की रस्म के रूप में निकलने वाला ऐतिहासिक प्याले का जुलूस निकाला गया। दूरदराज से आए अखाड़ों में युवक तलवार, बरछी के कारनामे, कांच की रोड को मुंह से चबाकर तोड़ना, अंगारों व लोहे की कीलों पर लेटकर व चलकर हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद सईद से प्याला नामक ताजिया शाम पांच बजे मरसिये पढ़ते हुए उठाया गया। जुलूस में मातमी धुनें बजाई गईं। अखाड़े में युवाओं ने करतब दिखाए। प्याला मोहल्ला मोहम्मद सईद से चलकर सब्जी मंडी पहुंचा। राम जानकी सभागार पर प्याला कमेटी द्वारा प्रतिष्ठित लोगों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। जुलूस सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, जैन मंदिर, पीपल मंडी, बालापीर की दरगाह, थाना कोतवाली होता हुआ मैनपुरी रोड स्थित करबला में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। फैयाज हुसैन, साबिर हुसैन, शाकिर, शकील अहमद, नौशाद हुसैन, अफसर नवाज, बदरूनिशां बेगम, फूलमियां,इमरान जावेद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें