फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटी एक्ट के विरोध में लगातार आंदोलन जारी रहेगा: आकाश लामा

विज्ञापन
बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को चीवर देकर विदा करते आयोजक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भोगांव। राजघाट जसराजपुर संकिसा में महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिए एक दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने आए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को चीवर देकर वाईबीएस सेंटर जसराजपुर से विदा किया गया। विदाई के समय अतिथियों ने सरकार द्वारा लागू किए गए बीटी एक्ट के विरोध में लगातार आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन


रविवार को जसराजपुर में आकाश लामा, भिक्षु डॉ चंद्र कीर्ति, भिक्षु डॉ उपनंद थेरो ने वाईवीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध के साथ गज स्तंभ की परिक्रमा की। भगवान बुद्ध की मूर्ति के सामने मोमबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। उपासक आकाश लामा ने कहा कि बौद्धों के प्रमुख तीर्थ स्थल बोध गया है और इसका संचालन बौद्ध ही करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस तरह के चिंतन शिविर पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे। अंतिम सांस तक महाबोधि बुद्ध बिहार को मुक्त कराकर ही रहेंगे। कार्यक्रम संचालक सुरेश चंद्र बौद्ध ने डॉ. चंद्रकीर्ति, अखिल भारतीय शाक्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र शाक्य, डॉ आलोक सिंह शाक्य, कुलदीप शाक्य, सचिन शाक्य, जोगराज शाक्य, गौतमी बौद्ध, सुनीता, पुष्पांजलि, कीर्ति शाक्य, साधना को चीवर एवं प्रतीक चिन्ह देकर जसराजपुर से विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें