फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: तीन बार लिखा पत्र फिर भी नहीं मिल सकी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जहां लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं बचाव के नाम पर जिले के हाथ खाली दिखाई दे रहे हैं। जिले में टीकाकरण के लिए वैक्सीन न होने के कारण लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पा रहा है। सीएमओ एक महीने के अंदर तीन बार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख चुके हैं लेकिन वैक्सीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन महीने से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सीएमओ कार्यालय से पिछले एक महीने में पांच दिसंबर, 15 दिसंबर और 25 दिसंबर तीन बार मांगपत्र शासन और विभाग को भेजे गए हैं, लेकिन इसके बाद भी जिले में वैक्सीन नहीं मिल सकी है।
जिसके कारण जिले के सभी 75 केंद्रों पर टीकाकरण बंद है। दूसरी तरफ कोरोना की नई लहर से बचने के लिए लोग बूस्टर डोज के लिए परेशान हैं। वहीं पांच लाख से अधिक लोग जिले में ऐसे हैं जिन्हें एक भी टीका नहीं लगा है वे भी टीकाकरण के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी से प्रतिदिन लौट रहे लोग
जिले के सीएचसी और पीएचसी पर प्रतिदिन लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां अभी तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिससे प्रतिदिन लोग बिना टीकाकरण के ही लौट रहे हैं। सीएचसी कुचेला पर पहुंचे राजभान सिंह का कहना था कि बिना टीकाकरण के किस प्रकार से कोरोना से बचा जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र वैक्सीन की उपलब्धता करा देनी चाहिए।
5.45 लाख लोगों को ही लग सकी है बूस्टर डोज
विभागीय रिकॉर्ड पर यदि नजर डालें तो जिले में 16.85 लाख लोग दूसरा डोज ले चुके हैं, जबकि 5.45 लाख लोगों को ही बूस्टर डोज लग सका है। ऐसे में वे लोग जिन्हें बूस्टर डोज नहीं लगा है अपने को असुरक्षित मान रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से लगातार मांग की जा रही है कि बूस्टर डोज के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए वैक्सीन की मांग की गई है। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी वैसे ही जिले के सभी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें