मैनपुरी। वर्ष 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में मैनपुरी नगर पालिका की स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। प्रदेश स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण में मैनपुरी ने 20 पायदान की छलांग लगाते हुए 37वीं रैंक हासिल की है। जबकि देश स्तर की बात करें तो मैनपुरी नगर पालिका ने 126 पायदान की छलांग लगाते हुए 207 वीं रैंक हासिल की है।
नगर पालिका की स्वच्छता की स्थित वर्ष 2021 में काफी दयनीय रही थी। वर्ष 2021 में नगर पालिका को प्रदेश में 57वीं रैंक मिली थी। वर्ष 2022 में स्थिति में सुधार हुआ और मैनपुरी नगर पालिका ने प्रदेश में 20 पायदान की छलांग लगाते हुए 37वीं रैंक हासिल की है। देश में मैनपुरी नगर पालिका की स्थिति वर्ष 2021 में 333वें स्थान पर थी। इस बार नगर पालिका ने 126 पायदान की छलांग लगाते हुए 207वीं रैंक हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मैनपुरी की स्थिति के सुधार से नगर पालिका प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यह सफलता नगर पालिका द्वारा वर्ष पर चलाए गए अभियान और शहर के लोगों के सहयोग का परिणाम है। चेयरमैन मनोरमा देवी का कहना था कि नगर के लोग इसी प्रकार से सहयोग करें तो निश्चित ही नगर पालिका की स्थित में और भी सुधार होगा।