फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिले के मरीजों की बढ़ रही दिक्कतें, दो की मौत

सार

जिला अस्पताल सहित अन्य प्राइवेट में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजी) डाक्टर के न होने से दिल के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है।जिला अस्पताल में हृदय का डॉक्टर न होने के कारण यह स्थिति और बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। जिला अस्पताल सहित अन्य प्राइवेट में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजी) डाक्टर के न होने से दिल के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में हृदय का डॉक्टर न होने के कारण यह स्थिति और बिगड़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताते चले बिछवां थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव निवासी शैलेंद्र दुबे (57) रविवार की सुबह अपने घर पर थे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव क्षेत्र के मेरापुर छदामी गांव निवासी रविंद्र सिंह (52) को बीते कुछ दिनों से चेस्टपेन के साथ सांस लेने में दिक्कत थी। शनिवार को परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टर की तैनाती को लेकर न तो जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहें और प्रशासन भी चुप्पी साध रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें