फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मरीज की मौत पर निजी क्लीनिक में परिजन ने किया हंगामा

विज्ञापन
मृतक पवन प्रजापति का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। मरीज की मौत हो जाने पर परिजन ने नगर में एक प्राइवेट क्लीनिक पर हंगामा किया। परिजन डॉक्टर को जबरन घर के अंदर घुसकर उठा लाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला दूसरे थाने का होने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह गांव मलिखानपुर थाना एलाऊ के रहने वाले सुरजीत सिंह के साथ आए लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों ने नगर के छोटा बाजार के प्राइवेट बंगाली चिकित्सक डॉ. जीके विश्वास की क्लीनिक पर आकर हंगामा किया। गांव वालों ने आरोप लगाया है कि डॉ. बंगाली ने बीते रविवार को गांव के 28 वर्षीय पवन प्रजापति का भगंदर का ऑपरेशन किया था।
ऑपरेशन के चार दिन बाद अचानक उसकी हालत खराब हो गई और चिकित्सक ने उसे सैफई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। गांव वालों का कहना था कि डॉ. बंगाली ने उसके ऑपरेशन में लापरवाही की थी, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रमीणों ने डॉ. बंगाली को क्लीनिक में घुसकर जबरन कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन चिकित्सक को पुलिस ने कार से निकालकर परिजन के सुपुर्द किया।
प्रभारी निरीक्षक ने गांव वालों को मामला दूसरे थाने का होने की की बात कही। तब कहीं जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और शव को वापस लेकर चले गए। इस संबंध में किसी ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ इलाज किया था। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन

इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होगी तो क्लीनिक की जांच कराई जाएगी और विभागीय कार्रवाई होगी।
-डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें