जिला पंचायत सदस्य की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
करहल थाना पुलिस ने गैंगस्टर के एक आरोपी जिला पंचायत सदस्य की करीब 1.05 करोड की संपत्ति को कुर्क किया है। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बोझा निवासी जिला पंचायत सदस्य शेषवीर उर्फ लालू एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ करहल और कुर्रा थाना में करीब सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।
जिसमें आर्म्स एक्ट, डकैती, जानलेवा हमला, आबकारी अधिनियम, धोखाधडी सहित अन्य मामले शामिल हैं। उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस ने उसके अपराध से अर्जित की गई संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि पिता और मां के नाम गांव स्थित दो मंजिला मकान भी उक्त संपति का हिस्सा है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। उसकी करीब करोड़ पांच लाख रुपये की संपत्ति (एक दो मंजिला मकान) कुर्क किया गया है। अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।