फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: ट्रैक्टर-ट्रॉली में डंपर ने मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी घायल

Tue, 05 Dec 2023 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आलू बेचकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बीती रात आलू बेचकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि किसान मंडी से आलू बेचकर लौट रहा था। रास्ते में डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में किसान का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नवीगंज का रहने वाला यशवीर पुत्र कमलेश अपने मित्र सत्येंद्र पुत्र गोरेलाल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर मंडी बेचने के लिए गया था। बताया गया है कि वहां से देर रात लौटते समय ग्राम पुरैया के सामने ट्रैक्टर में डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में यशवीर के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सत्येंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक यशवीर दो भाइयों में बड़ा पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें