फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Thu, 15 Apr 2021 10:11 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव गरगई के पास बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर सीओ सिटी ने पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। वहीं पैर में रस्सी बंधी हुई थी। लोग पीट कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गरगई में एक खेत में बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद वहां पहुंचे सीओ सिटी अभय नरायण राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से बातचीत कर पहचान के प्रयास किए गए लेकिन कोई कुछ भी जानकारी नहीं दे सका।

 

युवक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। वहीं पैर रस्सी से बंधे हुए थे। लग रहा था कि युवक को बांधने के बाद पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
 

फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने की जांच
गांव गरगई के पास एक युवक का शव मिलने के बाद फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पैर में बंधी रस्सी से भी जांच के लिए नमूना लिया। डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद क्षेत्र में सुरागकशी की। सीओ सिटी ने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें