फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी : आपराधिक तत्व पुलिस की निगरानी में करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के 27 आपराधिक तत्व चिह्नित किए गए हैं। इनसे किसी भी रूप में शांतिभंग होने का खतरा है। उन्हें चुनाव से एक दिन पूर्व ही पुलिस हिरासत में ले लेगी। अगले दिन निगरानी के बीच उनको मतदान कराया जाएगा। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी को छोड़ा जाएगा। सभी को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में करीब 350 से अधिक आपराधिक तत्वों को रेड कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इन्हें हिदायत दी गई है कि मतदान से एक दिन पूर्व ही सभी थाने पहुंच जाएं अन्यथा पुलिस उन्हें हिरासत में लेगी।
अगले दिन पुलिस की निगरानी में वे मतदान करेंगे। कोतवाली क्षेत्र में ऐसे 27 लोगों को नोटिस जारी करने के साथ तामील भी कराई जा चुकी है। कोतवाली से जारी सूची में आरिफ कुरैशी, राशिद उर्फ अंधा, बौना उर्फ वसीम, शहजाद उर्फ मुट्ठा निवासी सिकंदरपुर, राकेश, धर्मेंद्र निवासी जगतपुर, देवेंद्र सिंह निवासी गौशलपुर, संजीव उर्फ संजू निवासी गांव मिढौली, रवि कुमार, पंचम सिंह, राजीव और मदन मोहन निवासी नगरिया, सत्यदेव निवासी गांव बघीला, मनोज सिंह नगला भंत, चंद्रपाल निवासी गडेरी, अशोक कुमार, पिंटू यादव, गुलवंत सिंह परौंख, देवेश चंद्र, बलराम सिंह निवासी गांव बुर्रा, अमित कुमार चित्तरपुर, गब्बर सिंह नगला जुला, देवेंद्र निवासी नगरिया, ज्ञान सिंह लहरा महुअन, जदुनाथ सिंह इटौरा, सुनील कुमार व योगेंद्र बाबू ब्योंति खुर्द को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें