फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान बनने के उत्साह में टीम बनाना भूल गए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायत का प्रधान बनने के उत्साह में अधिकतर प्रत्याशियों ने अपनी टीम नहीं बनाई है। जिससे सदस्य के जितने पद हैं उतने भी नामांकन ग्राम पंचायतों में नहीं हैं। ज्यादातर ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। ऐसे में कोरम पूरा न होने पर अधिकांश प्रधान जीतने के बाद भी शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 423 ग्राम पंचायतों में प्रधान बनने के लिए मारामारी की स्थिति है। इन ग्राम पंचायतों में 4670 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए है। यानि एक ग्राम पंचायत के प्रधान के लिए 11 प्रत्याशियों के औसत से नामांकन दाखिल हुए हैं, लेकिन इन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करते समय इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि यदि सदस्यों की टीम ही नहीं होगी तो वे प्रधानी कैसे करेंगे। नतीजा यह निकला कि जिला में सदस्य के 5421 पद है , लेकिन इन पदों पर नामांकन 3918 ही हुए हैं, जबकि कोरम पूरा करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के सदस्यों के पदों का दो तिहाई सदस्यों का होना अनिवार्य है। यदि किसी ग्राम पंचायत में इतने सदस्य नहीं हुए तो फिर प्रधान प्रत्याशी चुनाव जीतकर भी प्रधान पद की शपथ नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें