फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Mainpuri: कोरोना संक्रमित युवती की सैफई में मौत, संक्रमितों की संख्या 1698 पहुंची

Sat, 05 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मोहल्ला अबध नगर निवासी युवती पिछले 15 दिनों से लीवर में दिक्कत होने के कारण मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती थी। जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित निकली। गुरुवार की रात कोरोना संक्रमण से उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से पिछले तीन दिन में ये तीसरी मौत है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है। गुरुवार की रात शहर के मोहल्ला अबध नगर निवासी युवती की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1698 पहुंच गई है। जिले में अब तक 1260 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 409 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 

मोहल्ला अबध नगर निवासी युवती पिछले 15 दिनों से लीवर में दिक्कत होने के कारण मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती थी। जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित निकली। गुरुवार की रात कोरोना संक्रमण से उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से पिछले तीन दिन में ये तीसरी मौत है। लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत से जिले के लोग चिंतित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 59 कोरोना संक्रमित और मिले  
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 59 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें लोक निर्माण विभाग में 11, विकास भवन में सात, शहर के ब्रजवासी स्वीट पर पांच तथा अबध नगर, देवपुरा, चौथियाना और यदुवंश नगर में तीन-तीन, मोहन नगर में दो, जय हॉस्पिटल, आश्रम रोड, आगरा रोड, पीजे कैंपस, सीएमओ कार्यालय में एक-एक संक्रमित मिला।

इसके साथ ही दीवानी में एक अधिवक्ता भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण अंचल में बेवर और जागीर में तीन-तीन, किशनी में चार, करहल में दो, कुरावली, घिरोर, भोगांव और मंछना में एक-एक संक्रमित मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें