फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना: संक्रमित तीन महिलाओं सहित चार की मौत, 52 नए पॉजिटिव मरीज मिले

Tue, 18 May 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 52 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9489 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच कराने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती थे। एक अन्य महिला आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार ले रही थी। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 52 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9489 पहुंच गई है।

विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के कस्बा ज्योंती निवासी 60 वर्षीय चंद्रकली को कोरोना संक्रमित होने पर तीन दिन पहले कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। बेवर के नगला ताल निवासी 82 वर्षीय देशराज को कोरोना संक्रमित होने पर तीन दिन पहले कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी भी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी 70 वर्षीय राजा बेटी को कोरोना संक्रमित होने के बाद रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
आठ को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी 45 वर्षीय विमला देवी आठ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पिछले 24 घंट में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 52 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें से आठ को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड लेवल टू अस्पताल में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि एक अन्य की मौत की भी जानकारी मिल रही है। डॉ. एके पांडेय, सीएमओ

चोरों ने दिया विद्युत निगम को झटका: मैनपुरी में 2250 मीटर बिजली का तार चोरी, 32 गांवों की 'बत्ती गुल'

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें