फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में घायल सभी चार लोगों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सुबह एक कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 84.200 किमी पर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।
पुलिस ने कार सवार सभी चार घायल लखनऊ के अतरैला निवासी गणेश बाबू, हरी लाल, दिनेश कुमार और गुड्डू को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां कुछ देर इलाज के बाद 40 वर्षीय गुड्डू ने दम तोड़ दिया, वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। करहल पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजन को हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें