फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll 2022: कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक का अखिलेश पर निशाना, बोले- अब राजा वही बनेगा जिसको जनता चाहेगी

Fri, 25 Nov 2022 03:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जो नेता आज से पहले सिर्फ हेलीकॉप्टर से हाथ हिलाकर वोट मांग जाते थे, वही आज पत्नी को जिताने के लिए गली-गली पूरे परिवार के साथ घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की किशनी विधानसभा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार मैनपुरी में किसान का बेटा सांसद बनेगा। अब लोकतंत्र में वो जमाना चला गया जब रानी के पेट से राजा पैदा होता था। अब राजा वही बनेगा जिसको जनता चाहेगी।
विज्ञापन



सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने मुलायम सिंह यादव को नेता बनाया फिर भी मैनपुरी की आम जनता को क्या मिला? आखिर मैनपुरी पर एक ही परिवार का कब्जा क्यों ? भाजपा में सर्व समाज का भला होता है। जाति का विभाजन कांग्रेस और सपा ने किया। जो नेता आज से पहले सिर्फ हेलीकॉप्टर से हाथ हिलाकर वोट मांग जाते थे, वही आज पत्नी को जिताने के लिए गली-गली पूरे परिवार के साथ घूम रहे हैं। इससे पूर्व सांसद का चेयरमैन अनिल मिश्रा, सुखदेव तोमर ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - UP News: आगरा में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर,  बढ़ेंगी पुलिस की शक्तियां, जानें क्या होगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर आसू दिवाकर, पूर्व चेयरमैन सरला चौहान,  रामनरेश गुप्ता, राहुल राठौर, विशाल वाल्मिकी, रिया शाक्य, आलोक अग्निहोत्री, ओमजी दुबे, बॉबी भदौरिया, रमाकांत मिश्रा, नीलेश चौहान, राजा दुबे, अनुज तिवारी, संजीव मिश्रा, गोपाल चौहान, आदेश गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमा शंकर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें