फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र में बड़ा दूल्हा देख थाने पहुंच गई युवती, पुलिस से लगाई ये गुहार

Wed, 21 Feb 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
bride
विज्ञापन
घरवालों ने जिस लड़के से शादी तय की है। वह उम्र में काफी बड़ा है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो भाई ने कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। बुधवार को थाने पहुंची युवती ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती। वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी।
विज्ञापन


मैनपुरी के एक गांव निवासी युवती की शादी जीजा ने अपने ही गांव निवासी एक युवक के साथ तय करने की बात कही थी। उस युवक से जब बात होने लगी और दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। तो जीजा ने शादी कराने से इनकार कर दिया। 

लड़की की उम्र से काफी बडे़ एक युवक के साथ शादी तय कर दी। कुछ ही दिन में उसकी बारात भी आनी है। जब उसने घरवालों से कहा कि वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी। तो भाई ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारपीट की।  
विज्ञापन


बुधवार को किसी तरह थाना कोतवाली पहुंची युवती का कहना था कि उसके प्रेमी के साथ उसके फेरे करवा दो, वह उम्र से बडे़ दूल्हे के साथ शादी कतई नहीं करेगी। मामले की जांच चौकी सिविल लाइन इंचार्ज चंद्रपकाश को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें