मैनपुरी में लोन दिलाने के लिए मैनेजर महिला को अकेले में घर पर आने के लिए कहता है। दोनों के बीच फोन पर हुई बातों को डिटेल लेकर शुक्रवार को एक महिला थाने पहुंची।
पुलिस ने वहां मैनेजर को भी बुलाया। करीब दो घंटा तक थाने में बातचीत चलती रही। इसके बाद पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने शहर के एक बैंक मैनेजर से लोन के लिए संपर्क किया। कुछ दिन तक वह बैंक के चक्कर लगाती रही। इस बीच वहां के मैनेजर ने भरोसा दिलाकर मोबाइल नंबर ले लिया।