मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बैंक कर्मी के खाते से साइबर ठगों ने करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए। ये धोखाधड़ी ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हुई। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत की गई। जांच अब साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला बैंक में नौकरी करतीं हैं। नौ मई को वह ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ऑर्डर कर रही थीं। इस बीच कंपनी की ओर से उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही गई। बैंककर्मी के मोबाइल पर एक पेमेंट के लिए एक लिंक भेजा गया। जैसे ही महिला बैंककर्मी ने लिंक को ओपन किया, उनके खाते से 49,999 रुपया निकाल लिए गए। महिला अभी और कुछ समझ पाती, तब तक खाते से 19,999 रुपये और निकाल लिए गए। दो बार में करीब 70 हजार रुपये निकाले जाने के बाद महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले की जांच अब साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है।