फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की बाउंड्री से बंद हुए घरों के मुख्य दरवाजे

Mon, 11 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सुंदरपाड़ा में आठ फुट ऊंची दीवार बनाने पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के ट्रैक पर आने के बाद घनी बस्तियों के आसपास के रेल ट्रैक के किनारे बाउंड्रीवाल बनाने का काम तेज हो गया है। सुंदरपाड़ा में भी आठ फुट ऊंची बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है। इसके कारण ट्रैक के किनारे बने घरों के मुख्य दरवाजे तक बंद हो गए हैं। इससे बस्ती के लोगों में रोष है। वे सोमवार को डीआरएम से मिलेंगे।
विज्ञापन


बता दें, गतिमान एक्सप्रेस की 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को देखते हुए संरक्षा आयुक्त ने घनी बस्तियों के आसपास से गुजरने वाले रेल ट्रैकों पर बाउंड्रीवाल कराने के निर्देश दिए थे। मथुरा, कोसी समेत कई बाहरी स्थानों पर बाउंड्रीवाल बनाने का काम चल रहा है।

एक सप्ताह पहले सुंदरपाड़ा स्थित ट्रैक के किनारे भी आठ फुट ऊंची बाउंड्री बनाने का काम शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से बाउंड्री बनवा रहा है। बस्ती के कई घरों का तो मुख्य दरवाजा तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने तीन से चार फुट की गली छोड़ने की बात कही है। हरिया की बगीची के मनमोहन चिंटू का कहना है कि कुछ लोगों के घर के सामने जगह दी गई है, जबकि कुछ लोगों के रास्ते ही बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें