नौकरानी लगाने के बाद रसोई से खाद्य पदार्थ गायब होने लगे। वहीं कमलजीत कौर दिन में ज्यादा देर तक सोने लगीं। बच्चे भी सो जाते थे। पहले उन्हें लग रहा था कि मौसम का असर है। मगर, बाद में सामान कम होने पर शक हो गया। उन्हें लगने लगा कि नौकरानी चोरी करती है। इस पर गुपचुप रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए।
इसके बाद नजर रखने लगे। एक फुटेज को देखकर वो चौंक गए। वह अपने कपड़ों से एक पुड़िया में कुछ निकालकर खाने, दूध और चाय में मिलाती दिखी। इसके साथ ही एक दिन की फुटेज में जमीन से मिट्टी उठाकर सब्जी में डाल देती है। इससे आशंका है कि वह नींद की गोलियां मिलाती थी। इससे उन्हें ज्यादा नींद आया करती थी।
नौकरानी के खिलाफ हो कार्रवाई
व्यापारी के मुताबिक, यह फुटेज नौकरानी को दिखाए। इससे वह नाराज हो गई। धमकी देने लगी। बाद में चोरी हुआ एक मोबाइल तोड़कर वापस कर गई। दंपती का कहना है कि नौकरानी अपने बेटे को दोपहर में बुलाती थी। वह थैला लेकर आता था।
इसके बाद सामान लेकर जाता था। उनके साथ नौकरानी ने जो किया वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए, इसलिए पुलिस कार्रवाई चाहते हैं। आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। वह अपने बच्चों के साथ रहती है। नौकरानी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।