मैनपुरी के महमूदनगर निवासी कोरोना संक्रमित किशोरी की मौत के बाद इलाका सील करके पीएसी को तैनात किया गया है। दुकानें बंद कराकर अवरोध लगाकर गलियों को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में पीएसी और पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं।
महमूदनगर निवासी किशोरी की सैफई में हुई मौत के बाद उसके कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने रात में ही चौकसी बढ़ा दी। पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करके गलियों को स्थायी और अस्थायी अवरोध लगाकर बंद कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई।
शनिवार सुबह पीएसी को तैनात कर दिया गया। महमूदनगर की ओर जाने वाले सारे रास्ते सील कर दिए हैं। एसडीएम सदर रजनीकांत और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने हॉटस्पॉट इलाके का भ्रमण करके पीएसी और पुलिस के जवानों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।