फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों और पास्कों के मामलों को लें गंभीरता से

विज्ञापन
कासगंज में सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लेते डीएम, नोडल अधिकारी व अन्य अधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने जिले के महिला थाना, ढोलना एवं सदर कोतवाली का निरीक्षण करके थाना प्रभारियों को महिला अपराधों और पास्को के मामलों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों और पास्को के कानून की भलीभांति जानकारी रखें। किसी भी तरह की लापरवाही इन अपराधों की विवेचना में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

थानों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला अपराधों के संबंध में ब्यौरा मांगा। हेल्पडेस्क के संबंध में पूछा गया। उसके बाद महिला अपराधों के रजिस्टर और पास्को से जुड़े मामलों का रजिस्टर देखा लेकिन इन अवलोकन से वह संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने साफ हिदायत दी कि रजिस्टरों का रखरखाव सही तरीके से किया जाए। सभी विवरण दर्ज किए जाएं। कितने मुकदमों में ट्रायल हुआ है और कितने अपराधी जेल में हैं इसका ब्यौरा हर समय रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला थाने आती है तो उसकी शिकायत कर निस्तारण किया जाए और उसकी शिकायत प्राप्त करने के संबंध में महिला को शिकायत की प्राप्ति भी दी जाए। किसी तरह की लापरवाही महिला अपराधों को रोकने में न रहे। गांव गांव जाकर महिलाओं, बालिकाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें