मैनपुरी। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर बिसातखाना शिलान्यास समारोह के अंतिम दिन शनिवार को मेडिटेशन गुरु मुनिराज विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में प्रात: अभिषेक और शांति धारा हुआ। आदिनाथ जिनालय बड़ा मंदिर में ध्वजारोहण, चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन करने का सौभाग्य श्री पुष्पराज पम्पी एमएलसी कन्नौज और सतीश जैन दिल्ली को मिला।
मेडिटेशन गुरु ने कहा कि एक नवीन मंदिर का निर्माण कराने से 1000 गुना पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का पुण्य मिलता है। आप लोग भाग्यशाली हो कि आपको कि आपको यह पुण्य कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है आप लोग इसमें तन मन धन से पूर्ण सहयोग देते हुए एक भव्य मंदिर का निर्माण करें। शिलान्यास स्थल पर प्रथम शिला रखने का सौभाग्य मुख्य शिलान्यास कर्ता चिंतामणि सवाईं लाल जैन कन्नौज को मिला। प्रतिष्ठाचार्य अजीत शास्त्री ग्वालियर, सहप्रतिष्ठाचार्य पंडित संदीप शास्त्री मेहगांव, पंडित कमल कुमार शास्त्री मैनपुरी का सहयोग रहा। दिल्ली, फिरोजाबाद , इटावा, कन्नौज, करहल, घिरोर, एटा से भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिलान्यास समारोह में सुरेशचंद्र जैन, डॉक्टर सुशील जैन, नरेशचंद जैन, विशाल जैन जॉली, आदेश जैन, प्रमोद जेैन, गौरव जैन, उमेश जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, चक्रेश जैन, शशांक जैन, अंकित जैन, हेमंत जैन बॉबी, वंश जैन, राकेश जैन, अंशुल पूनम जैन मौजूद रहे।
इन्होंने किया सहयोग
शिलान्यास कार्यक्रम में प्रेममोहन, पदमकांत जैन, अनंत कुमार जैन, आनंद मोहन, विमल कांत जैन, सुधीर कुमार जैन कन्नौज, सिद्धशरण जैन, ऐश्वर्य कुमार, उपेंद्र कुमार जैन कन्नौज, अभय कुमार जैन आगरा, रौनक जैन फिरोजाबाद, संभव जैन फिरोजाबाद, राजीव कुमार जैन दिल्ली, कुमार चंद्र, राजीव कुमार जैन दिल्ली, भोलानाथ विमल कुमार जैन आगरा का सहयोग रहा।
05एमएनपी-09-करहल रोड जैन मंदिर में मौजूद जैन समाज के लोग- फोटो : MAINPURI