फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2025: शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारी वाहनों की नो एंट्री; इन रास्तों पर न आएं

Wed, 26 Feb 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के प्रमुख मंदिरों सहित अन्य स्थान पर भी महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। 
 
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीसीपी सिटी सूरज राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कैलाश, बल्केश्वर, मन:कामेश्वर, रावली, पृथ्वीनाथ और राजेश्वर मंदिर पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। अन्य मंदिरों पर पुलिस तैनात की गई है। ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। मंगलवार रात से ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। बुधवार रात तक नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि प्रमुख 6 मंदिरों का प्रभारी एक एसीपी को बनाया गया है। मंदिरों पर थाना पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई है। शोभायात्राओं में पुलिस रहेगी। शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। एंट्री पॉइंट पर पुलिस रहेगी। शिव मंदिरों को जाने वाले सड़क मार्गों के यातायात को धीमी गति से चलाया जाएगा। जिग-जैग बैरियर लगाए जाएंगे। मंदिरों के बाहर सुबह 3 बजे से ही पुलिस फोर्स रहेगी।

 
Trending Videos

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- मंगलवार रात 11 बजे से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। यह व्यवस्था बुधवार रात 11 बजे तक लागू रहेगी।
- ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से दिगनेर मार्ग, एकता चौकी, तोरा चौकी, इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
- फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन सैंया, ग्वालियर और जयपुर-दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर/ पथौली होकर जाएंगे।
- एनएच-19 से होकर आने वाला कोई भी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, खंदारी चौराहा भगवान टाकीज चौराहा, पत्थर घोड़ा, चौकी तोरा, थाना बमरौली कटारा, चौकी बिन्दु कटरा, एकता चौकी और बोदला से शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।

 
विज्ञापन

बाहरी डायवर्जन
- दिल्ली एवं मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-19 से फिरोजाबाद, कानपुर की तरफ जा सकेंगे। इटावा, फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ का यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले सभी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको फिरोजाबाद जाना है, वह खंदाैली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर पर एनएच-19 से अपने जाएंगे। इसी प्रकार मुड़ी चौराहे से टेढ़ी बगिया, रामबाग चौराहा को आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर व खंदाैली होकर जाएंगे।
- ग्वालियर/जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता चौराहे से रोहता-दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी से इनर रिंग रोड होते हुए कुबेरपुर व यमुना एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड व शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें