फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की हिंसा का आगरा तक असर, हालात न सुधरे तो होगा ये

Thu, 04 Jan 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
transporters - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की हिंसा में आगरा की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां फंसी हुई हैं। ट्रक आपरेटर्स ने बताया कि आगरा से महाराष्ट्र के लिए फिलहाल कोई बुकिंग नहीं ली गई है। यदि वहां जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पुणे, नांदेड़, कल्याण और भिवंडी तक हिंसा फैलने के कारण आगरा से महाराष्ट्र की मंडियों से माल लेने पहुंचे 25 से 30 ट्रक फंस गए हैं।ट्रांसपोर्ट चैंबर के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र में कई ट्रक फंसे हुए हैं। वहां से टमाटर, प्याज, मौसम, अनार आता है। इसी तरह आगरा से जूता, कांच का सामान जाता है।

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कई बसों को जलाए जाने के बाद ट्रक चालकों ने हाईवे किनारों के ढाबों या पेट्रोल पंपों पर अपने ट्रकों को खड़ा कर दिया है। इस हिंसा में तकरीबन 100 किलोमीटर में आने वाले कई क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के कई ट्रक फंसे

आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के दीपक शर्मा ने बताया कि जिले के ग्रामीण अंचल के ट्रक आपरेटर्स के ट्रक महाराष्ट्र में फंस गए हैं। इसी तरह आगरा से भी माल की लोडिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट कंपनियां माहौल के सुधरने का इंतजार कर रही है।

ट्रक आपरेटर्स अपने ट्रक चालकों से संपर्क बनाए हुए हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारी अशोक बंसल, गोविंद बिंदल, मुकेश प्रधान, सुखदेव कालरा, अमरजीत सिंह ग्रेवाल आदि का कहना है कि महाराष्ट्र के कई जिलों से कच्चा माल आगरा में आता है। वहां जल्द हालात नहीं सुधरे तो मुश्किलें खड़ी होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें