आगरा। अग्रवाल युवा संगठन की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग ने पुष्पांजलि महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में किया।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और संयोजक विकास बंसल ने बताया कि टूर्नामेंट 28 फरवरी से 2 मार्च तक स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। टूर्नामेंट की आठ टीमों में कमला नगर, जयपुर हाउस, सुल्तानपुरा, बेलनगंज, खंदारी, आगरा महानगर प्रथम, आगरा महानगर द्वितीय और ताजगंज शामिल हैं। उद्घाटन मैच खंदारी और जयपुर हाउस के मध्य होगा। प्रतिदिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे और पूरे टूर्नामेंट में लीग पद्धति से मैच होंगे।
संयोजक ने बताया कि परिणाम की घोषणा के बाद दोपहर 12 बजे से होली मिलन समारोह होगा। 23 मार्च को निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के परामर्श, जांच और दवा का वितरण किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री अंकित अग्रवाल, संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, प्रतीक गोयल, मोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग, कुनाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, केशव अग्रवाल, रमा शंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।