देवी रोड निवासी महंत की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। देवी रोड बाईपास पर सोमवार की सुबह लाल मठिया मंदिर के महंत का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महंत ने खुदकुशी क्योंकि इसको लेकर परिजन भी कोई वजह नहीं बता सके।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव सोबनपुर निवासी 60 वर्षीय प्रहृलाद सिंह कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड स्थित लाल मठिया मंदिर पर महंत थे। बेटों ने देवी रोड बाईपास पर घर बना लिया था। महंत वहां भी आते जाते रहते थे। सोमवार की सुबह देवी रोड बाईपास पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने महंत का शव उनके घर के सामने नीम के पेड़ पर लटकता देखा। आसपास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि उनका घर सामने ही है।