फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ लाभ के लिए हवन अनुष्ठान

विज्ञापन
वृंदावन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वस्थ होने क? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष व धर्म रक्षा संघ के प्रधान संरक्षक महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, मोतीझील में संघ के राष्ट्रीय धर्म अनुष्ठान प्रमुख लक्ष्मीनारायण मिश्र ज्योतिषाचार्य के आचार्यत्व में 11 वैदिक आचार्य पंडितों द्वारा सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवन-यज्ञ किया।
विज्ञापन

हवन-यज्ञ और जप के मुख्य यजमान संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने अनुष्ठान का संकल्प लिया। सभी लोगों ने हवन में आहुति देकर महंत जी के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना प्रभु से की। अनुष्ठान प्रमुख आचार्य ने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र में अद्भुत शक्ति है जो संकल्पित व्यक्ति को मृत्यु की गोद से छीनकर नया जीवन प्रदान करता है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़, संरक्षक महंत डॉ. आदित्यानंद महाराज, राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति आदि ने प्रार्थना की। हवन अनुष्ठान में महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत स्वामी चंदन मुनि महाराज, स्वामी देवानंद महाराज, भागवताचार्य करुणेश महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन

राधाकुंड में भी किया अनुष्ठान
राधाकुंड। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर साधु-संत और स्थानीय लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मंदिरों व राधारानी कुंड के घाट पर अनुष्ठान किया। छोटे हनुमान मंदिर पर शनिवार को सुंदर कांड का पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें