फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी पचगाईं में भाकियू की महापंचायत की गई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम गढ़ी पचगाईं में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसान महापंचायत का आयोजन किया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ नवीन पदाधिकारियों को मनोनीत भी किया गया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाकियू किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। किसानों के हित के लिए यूनियन सभी के साथ मिलकर संघर्ष जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि किसान संगठित रहें, संगठित रहकर ही हम अपने हक के लिए लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अरूण चौहान ने कहा कि यूनियन के विस्तार के लिए जनपद के हर गांव के किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सचिव अरूण चौहान, जिलाध्यक्ष बृजेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सुशील कश्यप, सोरों ब्लॉक के सुबोध गौतम, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अनूप सोलंकी को मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें