कासगंज के माता चामुंडा मंदिर परिसर में होती सफाई
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नवरात्रि पर्व को लेकर जिलाभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों की सफाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बाजार से उपवास के सामान की भी खरीदारी शुरू हो गई है। कोरोना संकट के चलते वर्ष 2020 में मंदिरों के बंद रहने से भक्तों ने अपने घरों पर ही रहकर माता रानी की पूजा कर अपने उपवास रखे थे, लेकिन इस बार भक्तों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देेखा जा रहा है। नवरात्रि पर्व 13 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। एक दिन का समय शेष रह गया है।
ऐसे में घर-घर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। मंदिरों के प्रबंधकों ने पर्व पर आने वाली भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं बना ली हैं। मंदिरों की सफाई-पुताई का कार्य शुरू करा दिया गया है ताकि पर्व तक कार्य पूरा होने के बाद सजावट कराई जा सके। साथ ही लोगों ने अपने घरों में भी पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घरों में महिलाएं माता के लिए चूनर आदि तैयार कर रही हैं। वहीं बाजार से उपवास के लिए सामान की खरीद के साथ अन्य जरूरी चीजें भी खरीदी जा रही हैं तरकि सफाई आदि का कार्य किया जा सके।